जब चिथड़ो मे लिपटे कलाकार ,
मोटी मोटी रोटियों निगलते हैं,
तब एक प्रश्न चिन्ह उभर आता है ,
इन ईंट सी रोटियों मे क्या इतनी ऊर्जा है ?
निरंतर अगड़ित ईटों को ढोते हुए वे कलांत नहीं होते ,
हम मेवे खाने वाले मे इतने अच्छम है की एक ईंट भी उठा लें ,
तब एक आकाशवाणी मन मे होती है ,
तुम तन के केंद्रित्करण हो ,
वे मन के केंद्रित्करण हैं ,
तुम भुक्त भोगी हो ,
वो मुक्त भोगी हैं ,
तुम जीवन की सम्पूर्ण शक्ति को तन मे समोते हो ,
वे जीवन की सम्पूर्ण शक्ति को मन मे समोते हैं ,
तुम जीवन के समस्त माध्र्य को रो कर पीते हो ,
वे जीवन की समस्त कड़वाहट को प्रेम से पीते हैं ,
तुम साधन हो वो केवल साधक हैं I
-स्वर्ण कौर
Do you like the story? You are welcome to Promote this post on IndiBlogger, Like & Share on Facebook, Plus & Share on Google or Retweet on Twitter.. Do leave your footprints! Thanks in advance!
Hi, I have tagged you in #WillYouShave activity at BlogAdda in my post Missed The Miss I hope you will accept. Please let me know If you do so.
ReplyDelete